Patna

विराट रामायण मंदिर की हर महीने होगी समीक्षा:महावीर स्थान न्यास समिति की बैठक हुई

पटना.विराट रामायण मंदिर परियोजना की प्रगति की हर महीने रेगुलर समीक्षा की जाएगी। यह निर्णय महावीर स्थान न्यास समिति की बैठक में लिया गया है। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बीएन अग्रवाल ने की।इस बैठक में महावीर आरोग्य संस्थान में एक अत्याधुनिक भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि महावीर कैंसर संस्थान के डी-ब्लॉक का निर्माण एक साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके पूर्ण होने के बाद महावीर कैंसर संस्थान बिस्तरों की संख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल बन जाएगा।

 

इस बैठक में आचार्य किशोर कुणाल बाल कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य को तेज करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नए पेट सिटी (PET) स्कैन मशीन और लीनियर एक्सीलरेटर की खरीद की स्वीकृति दी गई।कैंसर अस्पताल के विभिन्न विभागों में डीएनबी के (पीजी) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने और कुछ विभागों में डीएनबी कोर्स में सीट बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, महावीर वात्सल्य अस्पताल में 10 नए नीकू बेड जोड़े जाएंगे, जिससे नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

महावीर मंदिर का आय का मुख्य श्रोत नैवेद्यम लड्डू

 

महावीर मंदिर का आय का मुख्य श्रोत नैवेद्यम लड्डू और भक्तों से दानपात्र में मिलने वाला दान है। महावीर मंदिर की ओर से विभिन्न गतिविधियां नियमित चलाई जाती है। इनमें अयोध्या में राम रसोई, सीतामढ़ी में सीता रसोई और महावीर मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन शामिल है।अयोध्या के राम रसोई में प्रतिदिन 8000 से 10,000 लोगों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है। इसके अलावा मंदिर द्वारा विभिन्न नौ अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!