Patna

मंडप में दूल्हे का शादी से इनकार:लड़की वालों को घंटों इंतजार करवाया,इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

भागलपुर में एक दूल्हा मंडप पर शादी से मुकर गया। जिसके बाद घंटों तमाशा हुआ, मामला थाने तक पहुंच गया। लड़की वालों का आरोप है कि लड़के ने पहले लड़की को अपनी बातों में फंसाया, फिर शादी के नाम पर 30 हजार रुपए भी मांगे, अब शादी से मुकर गया।वहीं लड़के का कहना है कि मुझ पर शादी का दबाव बनाया गया। मेरे से गलती हुई है। माफ कर दीजिए। मामला जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरअसल, पिछले साल अगस्त में इंस्टाग्राम के जरिए बाथ थाना इलाके के रहने वाले शिवम कुमार और भीखनपुर निवासी तुलसी कुमारी की दोस्ती हुई थी। दोनों बातें करते थे, फिर परिवार की रजामंदी से शादी तय हुई थी।सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत शादी के मंडप तक पहुंची और इनकार पर जाकर खत्म हुई….

 

 

पहले लड़की वालों को घंटों इंतजार कराया

 

दूल्हा शिवम कोलकाता में ड्राइवर है। घर के एक सदस्य की मौत हो गई थी। जिसके चलते वो 20 दिन पहले भागलपुर आया था। फिर परिवार की रजामंदी से शादी की डेट फाइनल हुई। 23 अप्रैल को पूरी तैयारी के साथ लड़की पक्ष के लोग बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे।लड़की वालों ने जब शिवम को फोन किया तो पहले उसने कहा, मैं मंदिर में ही हूं, जल्दी आओ, वरना भाग जाऊंगा। जब लड़की वाले पहुंचे तो शिवम वहां नहीं मिला।

 

इसके बाद लड़की वालों ने उसे फोन किया तो कहा कि ई-रिक्शा भेज दो, हम आ जाएंगे। इस पर लड़की पक्ष ने कहा कि तुम किसी वाहन से आ जाओ, हम यहां किराया दे देंगे। करीब साढ़े 3 घंटे बाद वो मंदिर पहुंचा।

 

मंदिर आने के बाद शादी से इनकार कर दिया

 

रात करीब साढ़े 10 बजे के करीब शिवम अपने एक दोस्त के साथ बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचा, जबकि उसे शाम 7 बजे से आने के लिए कहा जा रहा था।शादी के लिए जब मंदिर प्रशासन की तरफ से लड़के से आधार कार्ड मांगा गया तो उसने देने से इनकार कर दिया। उसके साथ वर पक्ष से एक दोस्त के अलावे कोई नहीं आया, तो लड़की वालों ने गार्जियन को बुलाने को कहा, लेकिन शिवम मुकर गया।

 

उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज से हूं, जबकि लड़की पासवान है। मैं शादी नहीं कर सकता, मुझे माफ कर दो।शिवम ने बताया कि अगस्त महीने में तुलसी ने इंस्टाग्राम पर मुझे मैसेज किया था। हमने उस समय कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि धीरे-धीरे दोनों की बात होने लगी।मैंने लड़की को कहा था कि हम शादी नहीं करेंगे। इस पर उसने कहा कि केस कर दूंगी। इसी डर से मेरे माता-पिता ने मुझ पर शादी का दबाव बनाया।

 

 

शादी नहीं करनी थी तो सगाई क्यों कीः दुल्हन

 

दुल्हन तुलसी कुमारी का दावा है कि शिवम ने मुझसे शादी का वादा किया। मैं बात नहीं करती थी, तो कहता शादी करूंगा, बात करो प्लीज। अब इनकार कर रहा है। शादी नहीं करनी थी तो सगाई क्यों की।उसके पिता ने मुझे फोन करके चूड़ी का साइज भी पूछा था, जिसके बाद शगुन भी लिया गया था। अगर शादी नहीं करनी थी तो मेरे घर पर शगुन लेने क्यों आए। मेरी बदनामी होगी, आगे मेरा क्या होगा।

 

 

शादी के नाम पर लड़की को बेच देताः राजद नेता

 

राजद नेत्री सीमा जायसवाल की पहल पर ही मामले की जानकारी जोगसर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। जहां दूल्हे ने स्पष्ट कहा कि वो शादी नहीं करेगा।मामले पर राजद नेत्री का कहा, ‘20 दिन पहले लड़की की सगाई हुई। दोनों परिवार की रजामंदी से रिश्ता हुआ था। फिर लड़के ने 30 हजार की डिमांड की, जिसे हमने देने से मना कर दिया।’

 

 

जानकारी के मुताबिक लड़की वालों ने प्रेमी युवक को अपने कब्जे में रखा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने सामाजिक समझौते के बाद फैसला करने को कहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!