Patna

पटना में थार से 660लीटर शराब जब्त,पुलिस को देखकर थार छोड़कर भागा चालक

पटना के बिहटा में वाहन चेकिंग के दौरान काली थार से विदेशी शराब मिली है। गाड़ी झारखंड नंबर की है। जिसमें करीब 660 लीटर यूपी निर्मित विदेशी शराब लदी हुई थी। पुलिस को देखते ही थार का ड्राइवर भाग गया। पुलिस चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में है। जब्त शराब की कीमत 10 लाख के आसपास बताई गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने कहा कि बिहटा थाने की पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि भोजपुर से एक काली थार आ रही है। जिसमें शराब लदी है। जिसके बाद पुलिस ने बिहटा-आरा मुख्य मार्ग पर महिंद्रा शोरूम के पास वाहन जांच लगाया। इसी दौरान गाड़ी आई, पर वो पुलिस को देखकर गाड़ी मुड़ाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।जिसके बाद पुलिस गाड़ी के पास पहुंची। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो डिक्की के अंदर तहखाना बनाकर अंग्रेजी शराब रखी थी। जिसके बाद थार को जब्त कर लिया गया। गिनती की गई तो करीब 660 लीटर शराब मिली।

 

अंग्रेजी शराब में सभी ब्रांडेड कंपनी की शराब और बीयर थी। फिलहाल थार के चेचिस नंबर और उसके नंबरप्लेट से मलिक का पता लगाया जा रहा है और उसके ऊपर पुलिस मामला दर्ज कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!