दलसिंहसराय में बाइकर्स गिरोह ने बाइक की डिक्की से उड़ाया 50 हजार रुपये,CCTV में कैद
दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार में बदमाशों ने एक स्कूटी की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये उड़ाकर फरार हो गया.रुपये उड़ाने की पूरी घटना आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.आवेदन मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बीते मंगलवार की शाम रुपये उड़ाने की वारदात को लेकर दलसिंहसराय के बाजिदपुर गादो के रिटायर्ड होमगार्ड सिपाही अजय कुमार झा ने आवेदन देते हुए बताया कि एसबीआई की गुदरी रोड स्थित कृषि विकास शाखा से उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले थे.
घर लौटने के दौरान मेन बाजार में सड़क पर अपनी स्कूटी लगाकर वे एक दुकान में नाश्ता करने चले गये. इसके बाद घर पहुंचने पर स्कूटी की डिक्की खोला था.रुपये के साथ ही जरूरत के कागजात गायब पाया.
पुनः वापस लौटकर मेन बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर डिक्की से रुपये उड़ाने की पूरी घटना एवं इसमें शामिल बदमाश दिख गये.इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई तथा जांच के लिये फुटेज भी उपलब्ध कराया.सीसीटीवी फुटेज में घटना में प्रयुक्त बाइक एवं बदमाशों के चेहरे साफ-साफ नजर आता है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
