दलसिंहसराय में व्यवसाई से 2 लाख माँगा रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में इन दिनों आपराधिक घटना बढ़ गया है.शहर में चेन छीनताई, डिक्की तोड़कर पैसा लेकर भागना आम बात हो गई है.ताज़ा मामला एक व्यवसाई से बदमाशों द्वारा 2 लाख रुपय रंगदारी मांगने का आया है.बदमाशों ने व्हाट्सप्प मैसेज व कॉल कर के दो लाख रुपय नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 10 निवासी स्व. अशोक कुमार महतो के पुत्र विवेक कुमार ने अपनी जान की गुहार लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है।
पीड़ित ने बताया कि उसके व्हाट्सप्प नंबर पर मंगलवार शाम को 7320836338 नंबर से मैसेस आया और कहा कि तुम बहुत कमाते हो दो लाख रुपय रात्रि में आई बी रोड में अपने ड्राइवर के द्वारा भेजवा देना नहीं तो जान से मार देंगे. 2 लाख नहीं देने पर अंजाम बुरा होगा और 5 लाख देना पड़ेगा. पीड़ित जब शिकायत करने थाना आरहे तो बदमाशों ने उनके नंबर पर कॉल कर के धमकी भी दिया।
वही उसने मैसेज के माध्यम से धमकी देते हुए कहा कि हम बेगूसराय से बात कर रहे है, और दलसिंहसराय में चार दुकान से पैसा लेना है जिसमें एक दुकानदार ने दे दिया है अब आपका बारी है.हमको मजाक में मत लीजिए बहुत सीरियस बात कर रहे है हम.आवेदन मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गई.इस पुरे मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर मामले की जाँच कर रही है.जल्द ही रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार किया जायेगा।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
