Patna

थाने में सास-बहू के बीच जमकर मारपीट:हेलमेट से हमले में सास गंभीर

गयाजी शहर के महिला थाने में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। इस घटना से थाना परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।मारपीट के दौरान बहू सुनीता कुमारी और आकाश कुमार ने हेलमेट से हमला किया। इस हाथापाई में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी थाना परिसर के मैदान में गिर गया, जिससे उनके पैर में चोट आई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों को थाना बुलाया था

 

जानकारी के अनुसार, चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा में एक पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था।

 

इसी दौरान किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच बहस तेज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद अचानक हाथापाई शुरू हो गई। वहां मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

 

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया, हिंसा न करने की चेतावनी दी

 

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और आगे किसी तरह की हिंसा नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही, पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की अपील भी की गई। फिलहाल, स्थिति सामान्य है और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। आगे की कार्रवाई शिकायत के आधार पर तय की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!