Samastipur

विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से छात्र की मौत,मचा कोहराम 

समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के महथी उत्तर वार्ड 9 शिवस्थान के समीप बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महथी उत्तर वार्ड-12 निवासी अरविंद सहनी के करीब 17 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि उसने मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। माता पिंकी देवी और पिता अरविंद साहनी परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर रोहित अपनी तीन बहनों अंजली, संजना और वीरा के साथ रहता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले दो दिनों से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति ठप थी। इसी कारण मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे रोहित स्नान के लिए शिव मंदिर के पास नदी में गया। उसने किनारे पर अपनी साइकिल, चप्पल और कपड़े रख दिए तथा पूजा के लिए फूल और अगरबत्ती भी रखी थी। जैसे ही वह नदी में उतरा, पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। महिलाओं ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच सका।

 

घटना के समय वहां स्नान कर रही चार महिलाओं ने उसे डूबते देखा। एक महिला ने साड़ी फेंककर उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और आपदा मित्र मनोज कुमार पासवान के सहयोग से काफी खोजबीन के बाद रोहित को पानी से बाहर निकाला गया। उसे विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!