स्पेशल ट्रेन:सहरसा,रक्सौल, नेसुबो गोमो से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,समस्तीपुर बरौनी होते जाएगी
हाजीपुर:रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा रक्सौल, सहरसा, नेसुबो गोमो स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार किया जायेगा/जारी है :
1. 05502/01 सहरसा-कुमेदपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 05502 सहरसा-कुमेदपुर स्पेशल का परिचालन 30.04.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को किया जा रहा है । सहरसा से इस स्पेशल ट्रेन का प्रस्थान समय 07.30 बजे निर्धारित किया गया है जो विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.45 बजे कुमेदपुर पहुंचती है । वापसी में गाड़ी संख्या 05501 कुमेदपुर-सहरसा स्पेशल 30.04.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को कुमेदपुर से 15.00 बजे खुलकर 22.15 बजे सहरसा पहुंचती है । इस ट्रेन का अप एवं डाउन दिशा में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नौगछिया एवं कटिहार स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है ।
2. 05504/03 रक्सौल-हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 05504 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 22.04.2026 एवं 26.04.2026 को परिचालित की जाएगी । रक्सौल से यह स्पेशल ट्रेन 16.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 08.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05503 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 23.04.2026 एवं 27.04.2026 को हावड़ा से 11.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी ।
3. 03302/01 नेसुबो गोमो-दुर्गापुर-नेसुबो गोमो स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 03302 नेसुबो गोमो-दुर्गापुर स्पेशल 22.04.2026 एवं 24.04.2026 को नेसुबो गोमो से 21.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 01.00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03301 दुर्गापुर-नेसुबो गोमो स्पेशल 22.04.2026, 23.04.2026 एवं 25.04.2026 को दुर्गापुर से 02.30 बजे खुलकर 06.30 बजे नेसुबो गोमो पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन धनबाद एवं आसनसोल स्टेशनों पर रूकेगी ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
