“स्पेशल ट्रेन:समस्तीपुर से हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:सीतामढ़ी-दरभंगा के यात्रियों को..
समस्तीपुर. गर्मी में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे प्रशासन ने रेलवे मंडल के रक्सौल से समस्तीपुर के रास्ते हावड़ा तक दो ट्रीप समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 22 व 26 अप्रैल को समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। जबकि, हावड़ा से 23 और 27 अप्रैल को चलेगी। भीड़ से बचने के लिए यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं।रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन 22 तारीख बुधवार और 26 यानी रविवार को रक्सौल से शाम के चार बजे खुलेगी। रक्सौल से चलकर यह ट्रेन बैरगनिया, सीतामढी, जनकपुर रोड, कमतौल, होते हुए दरभंगा शाम के 7.45 में पहुंचेगी।
सुबह रेल पहुंचेगी हावड़ा
समस्तीपुर यह ट्रेन रात के 9 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद समस्तीपुर से खुलकर यह ट्रेन बरौनी रात 10.05 बजे पहुंचेगी। जिसके बाद यह ट्रेन किऊल, जमुई, झाझा, जसिडीह, मधुपुर, चिजरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, बंडेल होते हुए सुबह 8.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।लौटते वक्त यह ट्रेन दिन के 11.30 बजे हावड़ा से खुलकर उसी रास्ते होते हुए समस्तीपुर रात के 11 बजे पहुंचेगी। समस्तीपुर से खुलकर दरभंगा होते हुए रक्सौल सुबह 4.30 बजे पहुंचेगी।
16 डब्बे की होगी ट्रेन, 10 जनरल स्लीपर कोच होंगे
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 16 डब्बा लगाया जाएगा। जिसमें दो एसएलआरडी होंगे। जबकि 4 समान्य कोच और 10 जनरल स्लीपर कोच होंगे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से इस ओर से हावड़ा जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। वह रेगुलर ट्रेनों की भीड़ भाड़ से बच सकेंगे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
