दलसिंहसराय:पूर्व विधायक स्व.जगदीश चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
दलसिंहसराय के पूर्व विधायक स्व.जगदीश प्रसाद चौधरी की 44 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ब्लॉक परिसर में स्थित विजय कुमार चौधरी अनुमण्डलीय पुस्तकालय भवन में सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया.जहाँ आये जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगो ने उनके चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया. आये वक्ताओं ने कहा कि केवटा निवासी बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पिता स्व.जगदीश प्रसाद चौधरी ने दलसिंहसराय के विकास के लिए कई काम किये।
उनके बताये रास्ते पर चल कर आज उनके पुत्र भी बिहार के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है.इस दौरान सुनील कुमार बमबम, अनिल सोनी, मग्न लाल साह, प्रभात कुमार ईशर, ललन कु. ईशर, कपिलेश्वर कुवंर, धर्मेश चौधरी, सरोज सिंह, संजीव ठाकुर, कमल किशोर, राम शंकर ईशर, डॉ. अरुण झा, उदयकेतु चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन चन्द्र भूषण सिंह ने किया।