Samastipur

समस्तीपुर:तालाब में डूबने से किशोरी की मौत,पैर फिसल करने से हादसा 

समस्तीपुर।सरायरंजन.प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाट बेसपुरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में गुरुवार शाम एक हादसे में 16 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सकिनदर राम की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खुशबू कुमारी गुरुवार दोपहर घर से अकेले घास लाने के लिए खेत की ओर गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी दौरान पंचायत के ही सत्यनारायण चौधरी द्वारा मछली पालन के लिए खुदवाए गए तालाब के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के कुछ युवक तत्काल तालाब में कूदकर किशोरी को बाहर निकालने में जुट गए।

 

हालांकि, जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन और ग्रामीण उसे मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!