श्रद्धालु ने विद्यापतिधाम मंदिर में AC लगवाया: मनोकामना पूरी होने पर दान की
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास समिति मंदिर में एक श्रद्धालु ने एयर कंडीशनर (AC) लगवाया है। यह दान मनोकामना पूर्ण होने पर किया गया है, जिससे मंदिर में भगवान को गर्मी से राहत मिल सके।
पटोरी निवासी स्व. विश्वनाथ चौधरी के पोते सत्यम आर्य और शिवम आर्य ने माता पार्वती मंदिर में यह AC भेंट किया है। उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी होने के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य किया है।बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच, भक्त अब भगवान को भी शीतलता प्रदान करने के लिए मंदिरों में AC और कूलर दान कर रहे हैं। यह एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति है जहाँ श्रद्धालु अपने आराध्य को परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा कर रहे हैं।
श्रद्धालु शिवम आर्य ने कहा कि गर्मी में भगवान के लिए ऐसे इंतजाम करने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने महसूस किया कि भगवान को भी इंसानों की तरह गर्मी लगती होगी, जिसके बाद उन्होंने मंदिर में AC लगवाने का निर्णय लिया।
विद्यापतिधाम न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने इस दान पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भक्तों द्वारा भगवान को परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा करना और भीषण गर्मी में उन्हें ठंडक प्रदान करना गहरी आस्था और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने दानदाता के इस निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना की।यह भी बताया गया कि भोलेनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालुओं द्वारा पहले से ही दो एयर कंडीशनर लगाए गए हैं, जो अब चालू कर दिए गए हैं। न्यास समिति ने गर्मी को देखते हुए अन्य मंदिरों में भी पंखे और कूलर लगाने की योजना बनाई है, ताकि भक्तों और भगवान दोनों को राहत मिल सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
