Patna

20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन,नई सरकार बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया शुरू: 46,882 पदों पर भर्ती

पटना.नई सरकार बनते ही TRE-4 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी में जुट गया है। 20 अप्रैल तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।अभ्यर्थी 26 से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इस बार कुल 46,882 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। परीक्षा की तिथि 22 से 27 सितंबर निर्धारित की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

TRE-4 में अभ्यर्थियों को 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम भरना होगा। आयोग ने साफ किया है कि अगर अभ्यर्थी चॉइस नहीं भरते हैं, तो उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

 

यह व्यवस्था BPSC की सिविल सेवा परीक्षा जैसी होगी। अगर मेरिट के अनुसार अभ्यर्थी को आवंटित जिले में जगह नहीं मिलती, तो उसका चयन नहीं हो सकेगा। इस बार प्रक्रिया में एक और बदलाव हुआ है। अभ्यर्थियों को पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, उसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खुलेगा।

 

 

आज भी कई विभागों की बैठक करेंगे CM

 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कई विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को भी उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में विभागों के प्रधान सचिव मौजूद रहे। इस बैठक के बाद सम्राट मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। यहां भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की।उन्होंने नगर विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। सम्राट ने घूम-घूमकर मुख्यमंत्री सचिवालय में तमाम चीजों को देखा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरीके से काम करते थे, उन चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!