Dalsinghsarai

अग्निशमन सप्ताह के तहत फिट इंडिया को लेकर दलसिंहसराय में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन

दलसिंहसराय।अग्निशमन सप्ताह के तहत गुरुवार को फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत अग्निशामक विभाग के पदाधिकारी धनेश यादव के नेतृत्व में छत्रधारी इंटर महाविद्यालय के मैदान से पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं और बच्चों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह आयोजित इस दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। दौड़ के दौरान पूरे मार्ग में ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद पदाधिकारी और अग्नि शामक की टीम लगातार उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

 

 

अग्निशामक विभाग के पदाधिकारी धनेश यादव ने कहा कि फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं।उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे रोजाना कुछ समय व्यायाम, दौड़ या खेलकूद के लिए जरूर निकालें। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!