Samastipur

समस्तीपुर में मंदिर गई थी पत्नी, पति ने की आत्म हत्या:जान से मारने की मिली थी धमकी

समस्तीपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्वर्गीय रामसेवक ठाकुर के 36 साल के बेटे अनमोल ठाकुर के रूप में हुई है। भाई का आरोप है कि उन्हें नशा कराकर 20 लाख रुपये की जमीन डेढ़ लाख रुपये में रजिस्ट्री करा ली गई थी और लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना लाट बसेपुरा वार्ड 8 में हुई। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाट बसेपुरा गांव का है। अनमोल ठाकुर ने अपने घर में बांस के बल्लों से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। घटना के समय उनकी पत्नी चंदा देवी अपने दोनों बेटों के साथ पास के भोला बाबा मंदिर में पूजा करने गई थीं। घर में कोई मौजूद नहीं था।मृतक के भाई मुरारी ठाकुर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके भाई अनमोल को नशा कराकर उनकी 20 लाख रुपये मूल्य की जमीन मात्र डेढ़ लाख रुपये में अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली थी। यह रजिस्ट्री धोखे से की गई थी।

 

जान से मारने की दे रहा था धमकी

 

मुरारी ठाकुर के अनुसार, रजिस्ट्री के बाद आरोपी लगातार अनमोल पर जमीन पर कब्जा दिलाने का दबाव बना रहा था। कब्जा न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। इन्हीं धमकियों और डर के कारण अनमोल ठाकुर ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

 

जब अनमोल की पत्नी चंदा देवी पूजा करके घर लौटीं, तो उन्होंने अपने पति को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

उनके द्वारा हल्ला किए जाने पर परिवार के अन्य सदस्य उनके घर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मुरारी ठाकुर ने बताया कि वे तीन भाई हैं। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मुरारी ठाकुर मझला भाई, जो खेती-बड़ी करके अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं।

 

भाई ने आरोप लगाया है कि उनके भाई का हिस्सा 17 धुर था। लेकिन उससे ज्यादा जमीन रजिस्ट्री करा ली गई। उसके बाद उस जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर उनके भाई को लगातार दबाव दिया जा रहा था। कहा गया कि कब्जा नहीं होगा तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसी दहशत में जाकर उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

थानाध्यक्ष बोले- आवेदन मिलने पर करेंगे कार्रवाई

 

मुसरीघरारी थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि लाट बसे पूरा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मृत व्यक्ति का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है । मृतक के परिजनों की तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दाह के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!