Patna

गया स्टेशन पर 1.25 लाख का चोरी का सामान जब्त: दो महिला गिरफ्तार

पटना.गया जंक्शन पर चल रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं के पास से 1.25 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया है। दोनों आरोपी महिलाओं को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। जीआरपी अब उन महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बुधवार को RPF पोस्ट गया की टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दिल्ली छोर की ओर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं संदिग्ध स्थिति में बैठी दिखीं। एक महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था। शक गहराया तो महिला जवानों की मदद से दोनों को टोका गया और फिर रोका गया।

 

पूछताछ में उनकी पहचान रोहतास के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली संजीता देवी (19) और अरीना कुमारी (19) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान संजीता देवी के पास से सोने-चांदी के कई जेवर मिले। इसमें नथ, बेसर, बालियां, अंगूठी और सिकड़ी शामिल हैं। साथ ही एक ज्वेलरी दुकान की रसीद भी बरामद हुई।

 

अरीना कुमारी के पास से एक लेडीज पर्स मिला। इसमें शायरा खातून नाम की महिला के कई दस्तावेज मिले। इनमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड और बैंक से जुड़ा लोन सैंक्शन लेटर शामिल है। इसके अलावा 1250 रुपए नकद और एक छोटा कीपैड मोबाइल भी मिला।

 

आरपीएफ ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों महिलाओं ने स्वीकार किया कि बरामद सामान उन्होंने एक रेल यात्री से चोरी किया है। इसके बाद मौके पर ही कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया।जीआरपी थाना में इस मामले में कांड संख्या 106/2026 दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि चोरी और अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!