सॉल्वर गैंग के 21 सदस्य गिरफ्तार,बीपीएससी परीक्षा में सेंधमारी की साजिश,पटना के 5
पटना.बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा में धांधली की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। मुंगेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा से ठीक पहले सॉल्वर गैंग के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मास्टरमाइंड, चार एजेंट और कई जिलों से आए अभ्यर्थी शामिल हैं।
एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक छापेमारी की। पुलिस ने एजेंट के मोबाइल से 17 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में पटना, मुंगेर, भागलपुर और नालंदा समेत 11 जिलों के लोग शामिल हैं। पकड़ी गई दो युवतियां बेगूसराय की रहने वाली हैं। गिरफ्तार सभी 21 आरोपियों को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी गिरफ्तारियां मुंगेर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुई हैं। परीक्षा 21 तारीख तक चलनी है, इसलिए प्रशासन ने सावधानी बरती है।
कहां के कितने आरोपी?
पटना: 5 (एजेंट समेत)
भागलपुर: 3
मुंगेर: 2 (मुख्य आरोपी सुजल समेत)
जमुई: 3
बेगूसराय: 2 (दोनों युवतियां)
अन्य: नालंदा, लखीसराय, बांका, नवादा, खगड़िया और सहरसा से 1-1 आरोपी।
कार्रवाई
17 एडमिट कार्ड बरामद, जेल भेजे गए आरोपी; गिरोह में दो युवतियां भी
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
