समस्तीपुर:अग्निशामक विभाग द्वारा छात्रों को किया जागरूक, आग बुझाने की दी जानकारी
समस्तीपुर।होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, समस्तीपुर में जिला अग्निशामक दस्ता के द्वारा अग्निशामक के विभिन्न तकनिकों का छात्र-छात्राओं के बीच अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इस अग्निशामक दस्ता ने गैस एवं बिजली से लगी आग को बुझाने के कई आसान एवं घरेलू तरिकों को प्रयोग के द्वारा समझाया गया। इस क्रम में बिहार अग्निशामक दल के कर्मचारियों ने इस बात पर बल दिया कि अग्नि को बुझाने में हवा का स्त्रोत समाप्त कर देना ही मुख्य समाधान है।
पूरी टीम के द्वारा पानी टंकी का प्रयोग कर पाइप के द्वारा पानी से बहुमंजिल इमारतों में लगी आग बुझाने के भी तकनिक सुझाए। साथ ही गैस सिलेण्डर में लगी आग को भींगे कपड़े एवं सिलेण्डर के गोलाई के आकार की छोटी बाल्टी से आसानी से आग बुझाने के प्रयोग टिप्स दिए। साथ ही इस दल के द्वारा बच्चों को यह सावधान किया गया कि घर पर इसका प्रयोग न करें। इस कार्यक्रम में बच्चों की अत्यधिक उत्सुकता एवं असीम उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य रूप से सुश्री ज्योति कुमारी (जिला अग्निशामक पदाधिकारी) एवं राजेश सहनी, अरविन्द कुमार एवं जितेन्द्र वर्मा आदि के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के माननीय प्राचार्य श्री अमृत रंजन एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित होकर अपना अपेक्षित सहयोग दिए। अंत में बिहार अग्निशामक दस्ता, समस्तीपुर के सभी सदस्यों का विद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया।