Patna

पत्नी ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर मिट्टी में दफनाया; 2 आरोपी अरेस्ट

मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग के झगड़े में प्रेमी की हत्या कर शव को जलाकर दफना दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान बिगन राम (28) के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की पत्नी नीतू देवी के बयान पर बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नीतू देवी ने रामप्रवेश पासवान, उसकी पत्नी शोभा देवी और गोरख पासवान पर हत्या का आरोप लगाया है।बिगन राम का रामप्रवेश पासवान की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका रामप्रवेश विरोध करता था। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार देर रात आरोपित दंपती ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर बिगन राम को घर से बुलाया और उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।

 

हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कदाने नदी किनारे ले जाकर जला दिया गया और बचे हुए अवशेष को जमीन में दफना दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से मिट्टी खोदकर अधजला शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी करते हुए नामजद आरोपी रामप्रवेश पासवान और गोरख पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

 

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी शोभा देवी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!