हेल्थ क्लिनिक में सेक्स रैकेट:युवतियां-पति-पत्नी अरेस्ट;नशीली दवाइयां बरामद
पटना.खगड़िया में एक प्राइवेट हेल्थ क्लिनिक में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार दोपहर छापेमारी कर मौके से संचालक पति-पत्नी सहित 5 महिला और 3 पुरुष को हिरासत में लिया।
घटनास्थल से कोडीन सीरप समेत नशीले ड्रग्स भी मिले हैं। मामला महेशखूंट-सहरसा मुख्य सड़क की है। क्लीनिक भाड़े के मकान में चल रहा था।एसडीपीओ साक्षी ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्लिनिक में सेक्स रैकेट जैसी अवैध गतिविधियां चलाई जा रही है।
लोगों को नशे का सेवन कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर क्लिनिक सील कराया औरक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सभी आरोपियों से पूछताछ जारी
SDPO साक्षी कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टर अभिमन्यु और उनकी पत्नी द्वारा इस अवैध कारोबार को संचालित करने की बात सामने आई है।पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने ‘हरिओम क्लिनिक’ को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
