समस्तीपुर में गैस बुकिंग के बाद 15 दिनों का इंतजार 50 हजार से अधिक हुआ बैकलॉग
समस्तीपुर.जिले में रसोई गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। प्रशासन भले ही 3–4 दिनों में गैस डिलीवरी का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद 10 से 15 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे शहरी ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत और आपूर्ति में देरी आम समस्या बन गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बावजूद समय पर गैस नहीं मिल रही है। कई मामलों में डीएसी नंबर बार-बार बदले जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही। जिला प्रशासन के अनुसार समस्तीपुर जिले में प्रतिदिन 20 हजार की बुकिंग हो रही है, जबकि गैस की आपूर्ति 16 हजार हो रही है। लगभग 50-55 हजार बैकलॉग है। जिले में 87 एजेंसी है। नियम के अनुसार शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के अंतराल पर गैस बुकिंग की व्यवस्था है। बावजूद इसके, शहर में जहां एक सप्ताह से अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है, यहां 10 से 15 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब हैं। यहां के लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में अब लकड़ी भी नहीं मिल रहा। इसमें खाना बनाना सबसे बड़ी समस्या है। छोटे परिवारों के लिए भी एक सिलेंडर महीने भर नहीं चल रहा है।
रजत इंडेन प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि उनके यहां एक दो अप्रैल की बुकिंग का डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुकिंग ले लिया जाता है, किंतु उपभोक्ताओं के डीएसी नंबर नहीं मिलता, क्योंकि अभी एक सप्ताह का बैकलॉग चलता है। जब पहले वाला खाली होगा तो उन्हें डीएसी नंबर चल जाएगा। पहले साथ साथ डीएसी नम्बर मिलता था। अब पर्ची जनरेट किया जाएगा, तब डीएसी नम्बर मिलता है। वहीं बुद्धा गैस के स्टोर इंचार्ज नूनू सिंह ने बताया कि अभी उनके यहां दो- तीन अप्रैल का गैस डिलीवर्ड किया जाता है। पर्ची जनरेट होने के बाद उन्हें डीएसी नंबर जारी होगा। वही किरण इंडेन के मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि अभी चार-पांच अप्रैल का गैस डिलीवरी किया जा रहा है। अब नियम हो गया कि जब तक पर्ची नहीं काटेंगे डीएसी नंबर उपभोक्ता को नहीं मिलेगा। उपभोक्ता परेशान ना हो जैसे-जैसे बैक लॉग खत्म होगा।
^गैस की पर्याप्त व्यवस्था है। बैकलॉग भी कम हो रहा है। उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिले में 28 टीम काम कर रही है। गैस मिलने पर डिलीवर्ड का मैसेज भेजने के आदेश दिया गया है। बुकिंग में समस्या आ रही है, तो इसके लिए उपभोक्ता जिला के कंट्रोल रूम 06274-222300 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जहां भी गड़बड़ी होगी सुधार किया जाएगा। – अली अकरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
