Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:ओवरब्रिज एसएच 88 चौराहे के पास बाईक सवार बदमाश 2 लाख रूपये छीन कर हुए फरार

दलसिंहसराय,इन दिनों दिनदहारे शहर में रूपये छिंतई व चैन छिंतई की घटना बढ़ गई है.जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है.ताज़ा मामला ओवरब्रिज एस एच 88 चौराहे के पास की है.जहाँ बाईक सवार बदमाश दिनदहारे 2 लाख रुपया छीन कर फरार हो गया. पीड़ित शम्भुआ निवासी कृष्णनंदन सिंह ने थाना में आवेदन देते हुए बताया की बीती शाम भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गुदरी रोड से अपने खाता से 2 लाख रूपये निकासी कर झोला में रखकर अपने पुत्र के साथ वह मोटरसाईकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहें थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी बीच 33 नम्बर रेलवे गुमटी होते हुए एस एच 88 ओवरब्रिज चौराहे से ज्यों हीं गोसपुर रामपुर जलालपुर की ओर मोटरसाईकिल घुमाये की बीच एक बाइक पर 2 बदमाश आया और बगल से 2 लाख रूपये रखा झोला झपटकर तेजी से एस एच 88 के रास्ते जलालपुर की ओर फरार हो गया.पीड़ित ने शोर मचाते अपनी बाइक से पीछा भी किया लेकिन चकमा देकर लुटेरा फरार हो गया.घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुट गई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!