Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

दलसिंहसराय,जिले के क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश रविवार को दलसिंहसराय पहुँचे.जहाँ क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया.इस दौरान रामपुर जलालपुर स्थित आर. एल. महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन परिसर में आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में मंत्री दीपक प्रकाश ने शिरकत किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कार्यक्रम स्थल पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका जोरदार अभिनंदन किया गया.छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर मंत्री का स्वागत किया. वहीं प्रशिक्षु गोपेश चौधरी के नेतृत्व में छात्रों की टीम ने सैन्य शैली में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया.महाविद्यालय के सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा आकर्षक स्वागत गान प्रस्तुत किया गया.जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया.

 

 

कार्यक्रम के क्रम में मंत्री दीपक प्रकाश ने बीएड एवं डीएलएड सत्र 2024-26 के टॉप-3 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, पेन एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.इसके अलावा दलसिंहसराय के मुख्तियारपुर निवासी एवं बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के स्टेट टॉपर आदित्य प्रकाश अमन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.छात्र की अनुपस्थिति में उनके पिता हरेंद्र कुमार ने सम्मान ग्रहण किया.

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है.उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, ग्रामीण विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है.महाविद्यालय के निदेशक सह रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है.

 

 

प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां संस्थान के लिए गर्व की बात हैं और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा. वही क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने पाण्ड पंचायत में नवनिर्मित ग्रामीण हाट का उद्घाटन भी किया.साथ ही मुख्तियारपुर, बसढ़िया एवं उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.इस दौरान उनके साथ रालोमो के प्रदेश नेता हिमांशु पटेल, विराट कुशवाहा, अनंत कुशवाहा, धनेश्वर महतो, अरविंद कुशवाहा, महेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुधीर कुशवाहा, अनिल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!