Samastipur

समस्तीपुर में बेटे की मौत,सदमे से पिता की गई जान,मातम 

समस्तीपुर में बेटे की मौत के तीसरे दिन शनिवार को मृतक के पिता की भी मौत हो गई। घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता सगमा वार्ड 10 मोहल्ला की है। दरअसल, तीन दिन पहले यहां स्कूल वैन से कुचलकर गांव के नीरज राय के बेटे 7 साल के अभिषेक कुमार की मौत हो गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कहा जा रहा है कि बेटे के मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सका। शनिवार को नीरज ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की सूचना के बाद कैंसर पेशेंट पिता दिल्ली में अपना इलाज छोड़कर समस्तीपुर लौटा था।गुरुवार को 7 साल के बेटे अभिषेक की मौत के बाद नीरज गुमसुम रहने लगा था। शनिवार को वो घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान वो दरवाजे के पास लगाए गए बिस्तर पर लेट गया। कुछ देर बाद परिजन ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन नीरज नहीं उठा।

 

9 अप्रैल की दोपहर अभिषेक अपने घर के दरवाजे पर था। इसी दौरान उजियारपुर के एक प्राइवेट स्कूल वैन को लेकर ड्राइवर अभिषेक के घर के बाहर पहुंचा। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन को मोड़ने के दौरान अभिषेक चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्कूल वैन का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था.वहीं, हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल अभिषेक को इलाज के लिए समस्तीपुर के सदर अस्पताल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों की ओर से अभिषेक के मौत की सूचना दिल्ली में इलाज करा रहे उसके पिता नीरज को दी थी। इसके बाद नीरज अपना इलाज छोड़ समस्तीपुर लौट आया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!