Samastipur

समस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश:बीए पार्ट-2 की छात्रा थी,परेशान थी..

समस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र के वारी गांव में एक युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृत युवती की पहचान वारी वार्ड 13 निवासी दिनेश कामती की 20 वर्षीय पुत्री गम गम कुमारी के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट 2 की छात्रा थी।

 

गम गम कुमारी चार बहनों और एक भाई में से थी। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, और भाई गुजरात में नौकरी करता है। पिता दिनेश कामती गांव में मजदूरी करते हैं।

 

शव आज घर के अंदर बांस के बल्ला से फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

 

 

पुलिस बोली- मामले की पड़ताल जारी

 

घटना के बाद मृतिका के माता-पिता बेहोशी की हालत में हैं और उनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

 

 

पोस्टमॉर्टम हाउस में मृतका के परिजन।

माता-पिता बोले- बेटी परेशान थी, वजह क्या थी, नहीं पता

 

सिंधिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की वारी गांव में एक युवती का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि मृतका के माता-पिता ने बताया कि बेटी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। किस मामले को लेकर परेशान थी। इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया है कि इसी के कारण गम गम कुमारी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!