दलसिंहसराय:बाईक सवार बदमाश हथियार के बल पर फल विक्रेता को उठा ले जा रहे थे,भीड़ ने खदेड़ा-विक्रेता को छुड़ाया
दलसिंहसराय शहर के हृदयस्थल महावीर चौक पर गुरुवार की देर रात्रि तब हड़कंप मच गया जब चार बाइकों पर सवार होकर आए एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने फल विक्रेता को जबरन पकड़ लिया और हथियार के बल पर बाइक पर बिठाकर भागने लगे.पीड़ित कि पहचान गोला घाट निवासी भोला मंडल के पुत्र अभिषेक कुमार फल विक्रेता के रूप में हुई.प्रत्यक्षदशी राजा ने बताया कि वह बगल के पानी टंकी में पानी भरने गया था. उसी समय कुछ बदमाश हथियार लहराते उनसे रुपये के लेन-देन का हवाला देकर पिस्टल निकालकर धमकाते हुए अभिषेक को जबरन बाइक पर बिठा लिया.भागते ही अभिषेक के चिल्लाने की आवाज और हथियार देख जुटे स्थानीय लोगों की भीड़ ने हंगामा मचा दिया.भीड़ जुटने पर अभिषेक ने हिम्मत दिखाई और बाइक सवारों को खदेड़ा,जिससे बाइक सड़क पर गिर पड़ी.बदमाश फल विक्रेता और एक बाइक सवार बदमाश बाइक छोड़कर पैदल भाग निकला.
सीसीटीवी फुटेज में कैद सभी बदमाश,छापेमारी।
घटना कि सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस पहुंची.उन्होंने बाइक जब्त कर ली और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुट गई. फुटेज में सभी बाइक सवार भागते नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी जांच में पता चला कि करीब 12 की संख्या में चार बाइकों पर बदमाश आए थे.लोगो के अनुसार फल विक्रेता सभी बदमाशों को जानता है और एक के साथ 40 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद था.पीड़ित ने बताया कि थाना पर आवेदन देने गए थे परन्तु पुलिस ने आवेदन नहीं लिया जिसके बाद डाक द्वारा आवेदन भेजा गया है।
थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद और हथियार दिखाने की बात सामने आ रही है.मामले की जांच चल रही है.वही पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है.लोगो द्वारा शहर की सबसे व्यस्त इलाके में हथियार लेकर आये बदमाशों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
