Patna

छोटे एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, आधार कार्ड दिखाकर ले सकेंगे कनेक्शन

पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों और अन्य जिलों से आए कामगारों के लिए राहत की खबर है। शहर की गैस एजेंसियों के पास 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ये नजदीकी एजेंसी से छोटे सिलेंडर का कनेक्शन ले सकते हैं। कनेक्शन देने के लिए कैंप भी लगाया जा रहा है। बुधवार को राजा बाजार इलाके में कैंप लगाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भारत पेट्रोलियम (एलपीजी) के बिहार-झारखंड प्रमुख अमित मित्तल ने कहा-शहर में 2000 लोगों ने छोटे सिलेंडर का कनेक्शन लिया है। अभी भारत गैस की छह एजेंसियों के पास 15 हजार छोटा सिलेंडर उपलब्ध हैं। आईओसीएल (एलपीजी) के बिहार प्रमुख सौरभ चंद्रा ने कहा कि करीब 20 हजार छोटा सिलेंडर उपलब्ध हैं। आधार कार्ड दिखाकर इसे ले सकते हैं।

 

बड़ा सिलेंडर : बैकलॉग 1.60 लाख पर पहुंचा

 

उधर, पटना में गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने वाले 1.60 लाख लोगों को सिलेंडर नहीं मिला है। इनमें आईओसीएल के 1,13,518, बीपीसीएल के 32,400, एचपीसीएल के 14,865 उपभोक्ता हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक अबतक 780 जगहों पर छापेमारी की गई है। 23 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!