Dalsinghsarai

गैस किल्लत, बिजली बिल और महिला सुरक्षा को लेकर उजियारपुर में प्रदर्शन

दलसिंहसराय।उजियारपुर.अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, उजियारपुर अंचल कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को अंचल मंत्री बसंती देवी के नेतृत्व में गावपुर योगी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन की राज्य सचिव नीलम देवी ने कहा कि वर्तमान समय में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे महिलाओं को खाना बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों द्वारा कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण आम परिवारों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और घरों में महिलाओं को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अविलंब हर परिवार तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नीलम देवी ने नालंदा जिले में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना का जिक्र करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

 

साथ ही उन्होंने बिजली बिल विधेयक 2025 को आम जनता पर थोपा गया महंगा कानून बताते हुए इसे बिहार सरकार से तत्काल वापस लेने की मांग की। सभा को बसंती देवी, रंजीता देवी, काजल किरण शर्मा, आशा कुमारी, बिंदु देवी, चिंता देवी, यामिनी देवी, मीरा देवी, रिंकू देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, मुन्नी देवी, रानी सुनैना सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!