Begusarai

प्रेमिका के घरवालों ने की थी प्रेमी की हत्या:बेगूसराय में लड़की-पिता गिरफ्तार

बेगूसराय में बखरी गोढ़ियारी के रहने वाले शंभू सहनी के बेटे विशाल कुमार की हत्या हुई थी। प्रेमिका के घर में ही मारपीट करने के बाद गला दबा हत्या कर उसकी लाश को मकई के खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने विशाल की प्रेमिका, प्रेमिका के पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया है।लड़की के भाई सहित तीन आरोपी फरार हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। दैनिक भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के परिजनों ने विशाल की हत्या की है और आज प्रेसवार्ता में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने भी यही खुलासा किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि बखरी थाना क्षेत्र में कामास्थान के पास एक युवक की लाश खेत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही मेरे नेतृत्व में बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मृतक की पहचान शंभू सहनी के बेटे विशाल कुमार के रूप में की गई।

 

गले पर फंदे के थे निशान

 

लाश की हालत देखने से ही लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। गले पर फंदे का निशान था। अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया गया की विशाल कुमार सलौना की रहने वाली संजना कुमारी से प्यार करता था। सोमवार की रात में वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था.डीएसपी के अनुसार प्रेमिका परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने घर में ही मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही लाश को घर से थोड़ी दूर पीछे में स्थित मकई के खेत में फेंक दिया गया था। गला दबाने वाला रस्सी भी वहीं था।

 

पूछताछ में आरोपियों ने घर में ही हत्याकांड कर लाश को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार किया है। मृतक के पिता की ओर से छह आरोपियों को नामजद किया गया है। जिसमें से तीन नामजद विशाल की प्रेमिका संजना कुमारी, संजना के पिता अमर किशोर चौरसिया, दादा राजेंद्र चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

लोग बोले- प्रेमिका के घर के पास दिखा था विशाल

 

जबकि लड़की के भाई सहित तीन आरोपी फरार हैं। परिवार के सभी लोगों ने मिलकर प्रेम प्रसंग के कारण विशाल की हत्या की थी। मामले में पर्याप्त तकनीकी सबूत मिले हैं। लोगों ने पूछताछ में भी बताया है कि रात में विशाल को उसके प्रेमिका के घर के आसपास देखा गया था। उसके बाद हत्या की गई है।लड़की की ओर से फोन करके अपने प्रेमी को घर बुलाए जाने के मामले का जांच चल रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और मरने से पहले भी दोनों के बीच दूसरे जगह जाकर मुलाकात हुई थी। खुलासा पूरा हो गया है, लेकिन अभी बताना मुश्किल है। क्योंकि इससे जांच और आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!