साली से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक:कूदने की धमकी
वैशाली जिले में एक युवक अपनी साली से शादी की जिद पर एक बिजली टावर पर चढ़ गया। उसने टावर से कूदने की धमकी दी, जिसके बाद इलाके में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला और भारी भीड़ जमा हो गई।
यह घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर रामराय पंचायत में हुई। युवक की पहचान जगा शर्मा के पुत्र के रूप में हुई है। वह एयरटेल के एक टावर पर चढ़ा था और लगातार अपनी साली से शादी कराने की मांग कर रहा था।
नीचे उतारने के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
सूचना मिलने पर देसरी और चांदपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को नीचे उतारने के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा। इस घटना के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने शांत किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
