Begusarai

बेगूसराय में प्रतियोगिता परीक्षा की कर रहा था तैयारी, पास नहीं होने से डिप्रेशन में था,मिला शव 

बेगूसराय में एक युवक की पेड़ के नीचे लाश बरामद की गई है। गले पर रस्सी भी बंधी थी। मृतक की पहचान शिवचंद्रपुर के रहने वाले जवाहर सिंह के बेटे प्रियांशु कुमार उर्फ गोरे (22) के रूप में हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सबदलपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एकता मैदान की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय निवासी शंभू कुमार और कृष्णा कुमार ने बताया कि प्रियांशु शारीरिक रूप से काफी सक्रिय था और उसका फिजिकल भी बहुत अच्छा था। वह रोजाना सुबह एकता मैदान में दौड़ने आता था। बुधवार सुबह जब अन्य युवक मैदान में दौड़ने पहुंचे, तो प्रियांशु को पेड़ से लटका पाया। नजदीक जाने पर हकीकत सामने आई।

डिप्रेशन में था लड़का

 

प्रियांशु पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। उसने हाल ही में दो-तीन प्रतियोगी परीक्षाएं भी दी थी। लेकिन उसमें सफल नहीं होने पर डिप्रेशन में आ गया और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने यह कदम उठाया।

 

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद मुंगेर गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।इस घटना के बाद प्रियांशु के परिजनों और गांव में शोक की लहर है। प्रियांशु रात में अपने परिजनों के साथ गेहूं की दौनी करने खेत गया था। उधर से वापस लौटने के दौरान घर जाने के बाद एकता मैदान में ही रुक गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!