Patna

AEDO परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश

समस्तीपुर.सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को जिले के 31 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त बिजली बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी केंद्राधीक्षकों ने जनरेटर की उपलब्धता की जानकारी दी।निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, पर्याप्त कमरे, सही स्थिति में घड़ियां एवं पंखों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी वीक्षक या कर्मी के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए।बैठक में केंद्राधीक्षकों को मार्गदर्शिका उपलब्ध कराते हुए उसका अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। सीटिंग प्लान भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार करने को कहा गया।इसके अलावा जैमर एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने वाली एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर अधिष्ठापन सुनिश्चित करने को कहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!