समस्तीपुर:तीन कट्ठा जमीन के विवाद में बड़े भाई को पीट-पीट कर मार डाला
समस्तीपुर।हसनपुर थाना क्षेत्र के मालदह में सोमवार की रात 3 कट्ठा जमीन के विवाद में छोटे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दिया। घटना उस समय की है जब राम जपो महतो (70 वर्ष) अपने घर पर अकेले ही थे। मंगलवार की सुबह इलाज करवा कर घर लौटे परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के दरवाजे पर शव को देखकर इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दिया।
आक्रोश में मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने गोहा में शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार पिछले कई सालों से राम जपो महतो व उनके छोटे भाई राम बदन महतो के बीच 3 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दो महीने पहले अंचल अमीन द्वारा जमीन नापी के बाद विवाद का निपटारा हो गया। सहमति से पीलर भी गाड़ दिया गया। दो महीने बाद राम जपो महतो के छोटे भाई ने फैसला मानने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि फैसला नहीं मानेंगे। वह जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास करने लगा। विरोध पर हत्या कर दी।
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा भूमि विवाद में राम जपो महतो की पीट-पीटकर हत्या की घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गोहा में सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। जाम के कारण करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रहा। हसनपुर की मालदह में 3 कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या कर दी।
^भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक के परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुटी है। – अकमल खुर्शीद, थानाध्यक्ष, हसनपुर”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
