दलसिंहसराय:अवैध उगाही से परेशान टोटो चालकों ने किया सड़क जाम,हंगामा
दलसिंहसराय शहर में कई जगहों पर अवैध उगाही से परेशान टोटो चालकों ने मंगलवार को दलसिंहसराय-समस्तीपुर वाया कौनैला रोड़ के कौनैला चौक के पास सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया.चालकों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा काली चौक व अन्य जगह पर अवैध रूप से बैरियर लगाकर उनसे जबरन पैसे वसूलते है.
प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बताया कि रोजाना बैरियर पर रोका जाता है और सवारी नहीं रहने पर भी रसीद देकर पैसे देने को मजबूर किया जाता है.अगर पैसे नहीं देते है तो जबरन मारपीट किया जाता है.इसी के विरोध में उन्होंने सड़क किनारे टोटो खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया. सड़क जाम से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा.चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से लगाए गए बैरियर को तत्काल हटाया जाए और उगाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए.उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चालकों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया.अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.एसडीओ किशन कुमार ने बताया की अवैध रूप से टोटो चालकों से रसीद काटने की शिकायत मिली थी.जिसके आलोक में आज एक कमिटी जिसमें ईओ नगर परिषद अभिसार कुमार, बीडीओ राजीव कुमार और स्थानीय थाना के पदाधिकारी को लगाया गया है. टीम के द्वारा काली चौक के पास एक व्यक्ति को पकड़ कर लाया गया है.जिससे पूछ ताछ की जा रही है वही एसडीओ ने बताया की शहर में कोई भी अवैध रूप से पार्किंग काट रहा है अगर उसकी शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
