Patna

8वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी:परिजन बोले- घर में अकेली रहती थी

भागलपुर में 8वीं की छात्रा ने रविवार रात जहर खा लिया, जिसे परिजन ने इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया, जहां सोमवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बांका के सासा दुधारी गांव के रहने वाले उनकार राय के बेटी 18 साल की अंजनी कुमारी के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका एक भाई, दो बहन में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई.

 

मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी। अंजनी ने जहर क्यों खाया, इस बारे में परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो देखा कि अंजनी उल्टी कर रही थी।इसके बाद परिजनों ने पूछा तो उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है। इसके बाद लड़की को बांका के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज भेजा था

 

 

परिजन बोले- हम लोग काम के लिए चले जाते थे, लड़की अकेली रहती थी

 

मृतका के दादा रमभु राय ने बताया कि मैं बुजुर्ग हूं। बेटे बहू काम के लिए बाहर चले जाते थे। इस दौरान पोती घर पर अकेली ही रहती थी। इसी वजह से वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। लड़की ने जहर क्यों खाया, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।मृतक के दादा के मुताबिक, घर में किसी ने लड़की से कुछ कहा भी नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

मनोचिकित्सा विभाग के डॉक्टर बोले- परिजन को ध्यान देना चाहिए

 

मायागंज के मनोचिकित्सा विभाग के सीनियर डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि डिप्रेशन में व्यक्ति धीरे-धीरे निराशा, अकेलापन और बेबसी महसूस करने लगता है। कई बार छात्र-छात्राएं पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक अपेक्षाएं या व्यक्तिगत समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में आ जाते हैं। यदि समय रहते उनकी बात न सुनी जाए या उन्हें सहारा न मिले, तो वे आत्मघाती कदम तक उठा सकते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि परिवार, दोस्त और शिक्षक सतर्क रहें और किसी भी तरह के व्यवहार में बदलाव को गंभीरता से लें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!