Patna

बैंक से लौट रही छात्रा की मौत:ट्रक ने मारी टक्कर, पिता ने स्पीडी ट्रायल की मांग की

खगड़िया जिले के परबत्ता बाजार स्थित अगुवानी–महेशखूंट मुख्य पथ पर सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान परबत्ता निवासी मो. फारुख की पुत्री सानिया मुस्कान के रूप में हुई है।बताया गया कि सानिया बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आने से सानिया गंभीर रूप से घायल हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल छात्रा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परबत्ता पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सानिया मुस्कान ग्वालियर में रहकर डीएलएड की पढ़ाई कर रही थी। वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार की आर्थिक मदद भी करती थी। अगले महीने उसे ग्वालियर जाना था। उसकी असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

 

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता के SI दिवाकर कुमार, सुमंत कुमार चौधरी, तनवीर खान और रामप्रवेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

 

मृतक के पिता मोहम्मद फारूक ने बताया कि उनकी पुत्री परबत्ता बाजार बैंक के काम से गई हुई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।पिता यह भी बताया कि आए दिन इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है। बाजार में जगह-जगह गाड़ियां और सड़क पर दुकान लगा देता है। जिससे लिए पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दिन में ट्रक को नो एंट्री दी जाए, और बेटी को स्पीडी ट्रायल चलाकर न्याय दिलाई जाए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!