समस्तीपुर में 3 भाइयों की नदी में डूबकर मौत:करेह नदी में नहाने के लिए गए थे
समस्तीपुर में सोमवार को 3 भाइयों की करेह नदी में डूबने से मौत हो गई। एक-एक कर तीनों की लाश को नदी से निकाला गया। बताया जा रहा कि तीनों भाई दिल्ली में रहते थे। पिछले सप्ताह ही गांव लौटे थे। गर्मी अधिक थी, इसलिए तीनों नहाने के लिए नदी में गए थे।इसी दौरान एक भाई पानी की गहराई में चला गया। एक-दूसरे को बचाने में तीनों डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र की है।
अस्पताल ले गए, पर नहीं बची जान
मृतकों में परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुरदर्शन झा का बेटा आदित्य कुमार झा (15), हर्षनाथ कुमार झा (13) और कार्तिक कुमार झा (11) शामिल है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी।जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से आदित्य-हर्षनाथ के शव को पानी से निकाला गया। दोनों को तत्काल शिवाजी नगर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाद में कार्तिक की लाश बरामद हुई।
एसडीआरएफ की टीम भी रही मौजूद
प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी और प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार सिंह, शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने करेह नदी के बरियाही घाट पुल के पास गोताखोरों -एसडीआरएफ टीम की मदद से जाल गिराकर शव की तलाश की गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
