Samastipur

शॉर्ट-सर्किट से आग, 5 साल के बच्चे की झुलसकर मौत:मां-पिता गेहूं कटनी के लिए गए थे

समस्तीपुर में रविवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। जिसमें 6 फूस के घर जल गए। घर में सो रहा 5 साल का बच्चा श्याम की झुलसकर मौत हो गई। श्याम के पिता अशोक सदा और मां गेहूं कटनी के लिए गए थे। अशोक सदा के घर उठी लपटें 5 घरों तक फैल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे, पर 5 साल का बच्चा श्याम घर में सोता रहा। 20 मिनट में दमकल की पहली गाड़ी पहुंची, पर पानी खत्म हो गया, फिर 10 मिनट में दमकल की दूसरी छोटी गाड़ी आई। करीब 1 घंटे में आग बुझाई गई।पिता अशोक दास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा मर चुका है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड-6 मुसहरी टोल की है।

मलबे में दबा था बच्चे का शव

 

घरों में आग लगी थी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था, पर किसी को पता नहीं था कि श्याम अपने घर में फंसा है। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीण आपस में ही काफी शोर कर रहे थे। इस बीच बच्चे की चिखने की आवाज भी किसी तक नहीं पुहंची।जब आग बुझी तो सभी घर राख में बदल गए थे। कुछ अधजले सामान मलबे के रूप में पड़े थे। जिसके नीचे श्याम दबा हुआ था। उसकी लाश जली हुई थी।

 

घर का सारा सामान राख

 

अगलगी में पांचों घर के सारे सामान जल गए। कीमती सामान भी बर्बाद हो गया। एक घर में मवेशी की भी झुलसकर मौत हुई है। अभी अग्निपीड़ितों के पास रहने के लिए कोई छत नहीं है। अब वे खुले में रहने को मजबूर हैं।अग्निपीड़ित गर्म राख में अपने सामान को देखकर मायूस हो रहे थे, देख रहे थे कि कोई कीमती सामान बचा हो तो उसे वे सुरक्षित कर ले।

 

 

टंकी में पानी आधा था

 

दमकल पदाधिकारी एके सिंह ने कहा कि जिस दमकल गाड़ी का पानी खत्म हो गया था, वो गाड़ी कहीं और से आग बुझाकर लौटी थी। टैंक में पानी आधा ही था। जब हमें सूचना मिली कि यहां आग लगी है तो हमारी टीम जल्दी से पहुंची। बैकअप में दूसरी गाड़ी भी बुलाई गई थी। अगलगी में एक मवेशी और एक बच्चे की मौत हुई है।

 

अंचल प्रशासन को सूचना दे दी गई है

 

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि शॉर्ट-सर्किट से 6 घर जल गए हैं। अंचल प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई है। अशोक सदा के 5 वर्षीय बेटे श्याम सदा की जलकर मौत हो गई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!