मुजफ्फरपुर में CSP लूटकर भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ा:12 किलोमीटर दूर दबोचा
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सीएसपी (CSP) से दिनदहाड़े लूट के तीन आरोपियों को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों ने बहिलबारा मलंग चौक स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र को निशाना बनाया था। पकड़े गए अपराधियों ने दोपहर 12.25 के आसपास लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की सूचना के बाद पुुलिस ने करीब 2 बजकर 25 मिनट पर तीनों अपराधियों को सरैया थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश एक बुलेट बाइक पर सवार होकर सीएसपी केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर 29,300 नकद लूट लिए। लूट के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और बुलेट से भाग निकले।
एसएसपी ने सूचना के बाद तत्काल घेराबंदी के आदेश दिए
लूट की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने तत्काल घेराबंदी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर सरैया कोतवाल और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी प्रसन्ना वी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने वायरलेस पर सूचना मिलते ही अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया।
पुलिस से घिरता देख बुलेट सवार तीनों अपराधी अलग-अलग सड़क से कभी तुर्की थाना क्षेत्र तो कभी सरैया थाना क्षेत्र की ओर भागे। करीब 12 किलोमीमटर दूर पुलिस की टीम ने तीनों को दबोच लिया।पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई ₹29,300 की रकम, वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक और हथियार बरामद किए गए हैं।
सीएसपी संचालक को हथियार दिखाकर धमकाया, कैश लेकर भागे
लुटेरों ने सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार को हथियार के बल पर धमकाया और नकदी व मोबाइल लेकर तुर्की की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जब दुकानदार सक्रिय हुए, तो बुलेट पर पीछे बैठे एक अपराधी ने हवा में एक गोली चलाई। अपराधी सरैया की ओर से आए थे।
सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि मैं काउंटर पर बैठा था तभी बुलेट से तीन लोग उतरे। तीनों ने मेरी कनपटी पर बंदूक तान दी और धमकी देते हुए सारा पैसा और मेरा मोबाइल फोन छीन लिया। तीनों के चेहरे ढके हुए थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
