Begusarai

“पटना में आयोजित आर्ट एक्जीबिशन में अंजलि प्रिया का किया गया चयन  

बेगूसराय त्रिवेणी संस्था से जुड़ी कलाकार अंजलि प्रिया ने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन पटना ललित कला एकेडमी में आयोजित प्रतिष्ठित आर्ट एक्जीबिशन के लिए हुआ है, जिसमें देशभर के 52 कलाकार शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में उनकी कला को विशेष पहचान मिली है। इसके साथ ही अंजलि प्रिया को “फ्यूचर आर्टिस्ट” के रूप में इंटरनेशनल वीमेंस डे स्पेशल एडिशन कॉफी टेबल बुक में भी स्थान मिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

“लोककथा से चित्रकथा तक – कथा के रंग” थीम पर आधारित इस पुस्तक में देश-विदेश के चुनिंदा कलाकारों की कृतियों को शामिल किया गया है। अंजलि प्रिया की कला में भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और भावनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा समन्वय देखने को मिलता है, जो दर्शकों को गहराई से प्रभावित करता है। इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा, “कला मेरे लिए आत्मा की आवाज है, और यह सम्मान मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!