Patna

उसरी वॉटरफॉल में डूबने से चांदचौरा के युवक की मौत,दोस्त संग गया था गिरिडीह

समस्तीपुर।गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उसरी वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला 22 वर्षीय युवक था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौरा जनकपुर निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह के रूप में हुई है। गौरव कुमार सिंह अपने दोस्त अनमोल कुमार के साथ गिरिडीह घूमने आया था। वे झिंझरी मोहल्ला स्थित कृष्णा कुमार के ससुराल, विनोद दास के घर ठहरे हुए थे। गुरुवार को दोनों मित्र आसपास के प्रसिद्ध वॉटरफॉल घूमने गए थे।

 

वॉटरफॉल पहुंचने के बाद दोनों नहाने लगे। इसी दौरान गौरव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरव को डूबता देख उसके दोस्त अनमोल कुमार ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और पानी में उतरकर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में वह पूरी तरह पानी में समा चुका था। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

स्थानीय लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला

 

स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने युवक को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस को वॉटरफॉल में युवक के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!