Samastipur

कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत:इलाज के दौरान गई जान

समस्तीपुर में मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हरैल रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। मृतका की पहचान चापर गांव निवासी समीर सिंह उर्फ हरि सिंह की पुत्री श्रुति कुमारी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोचिंग जाते समय हादसा

 

जानकारी के अनुसार, श्रुति कुमारी कोचिंग के लिए मोहिउद्दीन नगर पूरब बाजार जा रही थी। हरैल रोड पर हुए इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहिउद्दीन नगर में भर्ती कराया गया।

 

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण श्रुति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते अस्पताल के सभी कर्मी फरार हो गए। मृतका के मामा पवन कुमार ने दावा किया कि समय पर समुचित इलाज न मिलने के कारण श्रुति की जान चली गई।

 

पुलिस की कार्रवाई

 

घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!