विभूतिपुर में ग्रामीण चिकित्सक पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा
समस्तीपुर।विभूतिपुर.थाना क्षेत्र के सुरौली गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक पर जानलेवा हमला करने और लूट की घटना करने की मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल चिकित्सक पारस नाथ मिश्र के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरौली वार्ड संख्या 3 निवासी पारस नाथ मिश्र ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान में आरोप लगाया है कि गांव के ही रंजीत शर्मा, संजीत शर्मा आदि ने एकजुट होकर उनके घर पर हमला किया।
आरोप है कि सभी आरोपित हथियार से लैस होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े।
पीड़ित ने यह भी बताया कि हमलावरों ने पिस्तौल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
