हाजीपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई छात्रा:इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
हाजीपुर स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के तुर्की मधुबन गांव निवासी अवधेश सिंह की पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई।
परिवार वालों ने बताया कि अंकिता हाजीपुर में ही जीतन चौक के पास नलियाल में रहकर पढ़ाई करती थी। सोमवार को वह महिला कॉलेज जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।
जीआरपी पुलिस को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया था। अंकिता के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।मौत की सूचना मिलते हैं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
