समस्तीपुर में 59वां श्याम महोत्सव:खाटू श्याम बिहारी मंदिर से निकाली श्याम निशान शोभा यात्रा
समस्तीपुर में 59वां श्याम महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर से श्याम निशान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।
शोभा यात्रा का नेतृत्व आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सचिन निर्मल केडिया समेत अन्य कर रहे थे। श्याम नाम के बड़े-बड़े पताके लेकर मारवाड़ी समाज की महिलाएं और पुरुष उमंग और उत्साह के साथ चल रही थी। मारवाड़ी समाज की महिलाएं अपने सिर पर होम कुंड लेकर चल रही थी। जुलूस के दौरान महिला और पुरुष नाचते गाते भी नजर आए।
लोगों के बीच प्रसाद का वितरण
शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर से निकाली शोभा यात्रा शहर के मारवाड़ी बाजार, गोला रोड, स्टेशन रोड, राम बाबू चौंक, टुनटनिया गुमटी, आर्य समाज रोड, गणेश चौक होते हुए वापस मंदिर पर आकर यह यात्रा समाप्त हुई।शोभा यात्रा के दौरान श्याम बाबा के प्रसाद का वितरण किया गया। बाबा खांटू श्याम की रथ सजाई गई थी। जिस पर उन्हें सवार किया गया था। यहीं से शंख का जय घोष किया जा रहा था। साथ ही जुलूस में चल रहे लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। जुलूस में घोड़ा आदि भी बड़ी संख्या में शामिल किए गए थे।
पुलिस की रही तैनाती
जुलूस में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए नगर पुलिस की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस जुलूस के आगे पीछे चल रही थी। जिसमें महिला पुलिस को भी लगाया गया था।शाम 4:00 बजे से मंदिर परिसर में नृत नाटिका का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि जगहों से कलाकार पहुंचे हैं। इस दौरान फूलों की वर्षा भी होगी। यह कार्यक्रम सुबह 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
