सोशल मीडिया पर दोस्ती, युवक-युवती ने भागकर की शादी:2 साल के लव अफेयर के बाद विवाह
पटना.जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्गी इलाके में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और एक युवक-युवती ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर निवासी सूरज और सोनो क्षेत्र की पूजा के बीच पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जहां वे एक-दूसरे को फॉलो करते थे। दोस्ती के बाद फोन पर घंटों बातचीत होने लगी, जिससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।
वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे
इस दौरान सूरज और पूजा ने साथ में कई रील भी बनाईं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी गानों पर आधारित थीं। ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों ने एक स्टूडियो में भी भोजपुरी गाने पर रील बनाई थी।परिजनों को बिना बताए, शुक्रवार शाम दोनों घर से भागकर लक्ष्मीपुर स्थित प्रसिद्ध पटेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान के साथ उनका विवाह संपन्न कराया। इस दौरान लड़के के कुछ दोस्त भी मौके पर मौजूद थे, जो इस शादी के गवाह बने।
युवक और युवती दोनों बालिग
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक और युवती दोनों बालिग हैं, जिससे यह शादी कानूनी रूप से वैध मानी जा रही है। हालांकि, इस मामले की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है, और वायरल वीडियो व रील्स पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
