आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘अन्नप्राशन दिवस’ का आयोजन किया गया
बेगूसराय,जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत गुरुवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘अन्नप्राशन दिवस’ का आयोजन किया गया।
इसमें छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं को पहली बार ठोस आहार खिलाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं कुपोषण मुक्ति का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में मंझौल-2 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 154 पर आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में कई केंद्रों की सहभागिता रही।
विशेषज्ञों ने माताओं को पूरक आहार, स्वच्छता एवं संतुलित पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में माताओं को पोषण एवं स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्प लिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
