लिफ्ट देकर लूटने वाले 2 बदमाश अरेस्ट:मुजफ्फरपुर में पर्स-कैश लूट कर ले गए थे
मुजफ्फरपुर में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में संलिप्त दो मुख्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।घटना 16 जनवरी की है। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे एक यात्री को बदमाशों ने अपनी कार में लिफ्ट देने का झांसा दिया। गाड़ी में बैठाने के बाद, बदमाशों ने ‘पुलिस चेकिंग’ का डर दिखाकर पीड़ित को धमकाया और उसे रास्ते में उतार दिया।
खाते ने निकाले 2 लाख रुपए
बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल, पर्स, एटीएम कार्ड और लगभग 80,000 रुपये नकद लूट लिए। अगले ही दिन यानी 17 जनवरी को उन्होंने पीड़ित के लूटे गए एटीएम कार्ड का उपयोग कर खाते से 2,30,000 रुपये और निकाल लिए।घटना की गंभीरता को देखते हुए काजीमोहम्मदपुर थाना में कांड संख्या 27/26 दर्ज किया गया था। एसएसपी के मार्गदर्शन में तकनीकी और अन्य साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया।
गुप्त सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस ने 23 मार्च 2026 को छापेमारी कर दो फरार बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विनायक कुमार (थाना – गायघाट, जिला – मुजफ्फरपुर) और शिवम कुमार (थाना – अहियापुर, जिला – मुजफ्फरपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार्रवाई की है.
पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास भोले-भाले यात्रियों को निशाना बनाते थे।पुलिस अब उनके अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास (Criminal History) का पता लगा रही है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान लोगों से लिफ्ट न लें और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
