समस्तीपुर:एनएच-122बी निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर बुलडोजर
समस्तीपुर:मोहिउद्दीननगर| डीएम समस्तीपुर के निर्देश पर एनएच-122 बी के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य सड़क के बीच बने करीब आधा दर्जन कच्चे-पक्के मकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
अभियान के दौरान बीडीओ मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहे। वहीं पीएसआई राम कुमार, नीतीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।कार्रवाई के दौरान मकान मालिकों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली।