Samastipur

समस्तीपुर:मोहन स्मृति प्रीमियम लीग का फाइनल संपन्न,मोहनपुर महथी टीम बनी विजेता

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड के महथी में आयोजित मोहन स्मृति प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। फाइनल मैच सलखन्नी और मोहनपुर महथी टीम के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ मैदान पर मौजूद रही। मैच में सलखन्नी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में 174 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहनपुर महथी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.3 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए राजू यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने पर वतन को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम मोहनपुर महथी को 11 हजार रुपये नकद एवं चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं उपविजेता सलखन्नी टीम को 5 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में दीपांकर (राजा) और नितिन मौजूद रहे, जबकि बुलेट और अमजद ने कमेंट्री कर मैच को और रोमांचक बना दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!